पाली में 2 भालुओं ने बुजुर्ग पर किया हमला
पाली में एक 75 साल के बुजुर्ग पर 2 भालुओं ने हमला कर दिया। इस दौरान भालुओं ने बुजुर्ग की नाक, चेहरा, हाथ-पांव पर जगह-जगह से काट लिया। भालुओं के हमले से वृद्ध लहूलुहान हो गए।
इस दौरान उन्होंने चलने के लिए काम में आने वाली अपनी लाठी से दोनों भालुओं का मुकाबला कर खुद की जान बचाई। जिससे आखिरकार भालू भाग गए। गंभीर घायल बुजुर्ग का पाली के बांगड़ अस्पताल में इलाज जारी है।

No comments