Breaking News

राजस्थान सरकार के पास नहीं है अपना विमान, 66 करोड़ रुपए किया हवाई किराए का भुगतान


राजस्थान सरकार ने पिछले एक साल में हवाई यात्राओं पर करीब 66 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक कुल 228 हवाई उड़ानें भरी गईं। चूंकि सरकार के पास अपना कोई विमान या हेलीकॉप्टर नहीं है, इसलिए यह सभी उड़ानें किराए के विमान से की गईं। इसके लिए सरकार ने 13 अलग-अलग कंपनियों से सेवाएं लीं। 

No comments