Breaking News

लड्डू गोपाल की आंखों का टेस्ट:रजिस्ट्रेशन फॉर्म में लिखा-जन्म तिथि जन्माष्टमी और पता जगन्नाथ मंदिर


रामदेवरा भादवा मेले में लगे नेत्र महाकुंभ शिविर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जयपुर निवासी बुजुर्ग महिला मनफूली देवी अपने आराध्य लड्डू गोपाल को भी आंखों की जांच के लिए लेकर पहुंचीं। उन्होंने बाकायदा रजिस्ट्रेशन करवाकर लड्डू गोपाल की आंखों की जांच करवाई।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम-लड्डू गोपाल जी, जन्म तिथि-जन्माष्टमी और पता-जगन्नाथ मंदिर लिखवाया। मशीन से जांच के दौरान श्रद्धालु महिला ने बताया कि भक्त लड्डू गोपाल को जीवित मानकर बच्चे की तरह उनकी सेवा करते हैं।

No comments