सीएम भजनलाल शर्मा आज जाएंगे डूंगरपुर, 350 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 4 अगस्त को दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित डूंगरपुर गांव आएंगे, जहां ईआरसीपी योजना के तृतीय चरण के तहत क्षेत्र की साढे तीन सौ करोड़ की जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से 2:00 बजे डूंगरपुर पहुंचने का कार्यक्रम है.
सभा स्थल के समीप ही हेलीपैड बनाया गया है, जहां हेलीकॉप्टर से सीएम पहुंचेंगे. सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिहाज से पुलिस प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. खुद रामविलास मीणा सीएम के कार्यक्रम को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

No comments