रेवाड़ी में चलती ट्रेन से 6 लाख का सोना चोरी:गुरुग्राम जा रहा था जयपुर का दंपती
हरियाणा के रेवाड़ी में चलती ट्रेन से चोरों ने 6 लाख रुपए का सोना और कैश चोरी कर लिया। पीडि़त दंपती की शिकायत पर रेवाड़ी जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज चेक करवाई जा रही है।
राजस्थान के जयपुर में गोपाल नगर स्थित पर्ल ग्रीन सोसाइटी के नीरज ने बताया कि वह पत्नी के साथ ट्रेन से गुरुग्राम जा रहा था। ट्रेन के थर्ड एसी कोच में हम सवार थे, सुबह करीब सवा 3 बजे कोई हमारा पर्स उठा ले गया। पर्स में 4 तोला सोने की चूडिय़ां, 2 तोला सोने का कड़ा, 15 हजार रुपए कैश, घड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस और घर की चाबियां थी।

No comments