बारिश का दौर धीमा पड़ा
राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ा. मौसम खुलने से बढ़ी गर्मी और उमस. हालांकि आज 5 जिलों में है बारिश का येलो अलर्ट. अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली,. दौसा जिले के लिए है बारिश का येलो अलर्ट मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ अभी जालंधर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, लखनऊ से होकर गुजर रही है. इस कारण अगले कुछ दिन राजस्थान में लोगों के भारी बारिश से राहत रहेगी. वहीं रविवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, करौली के कई इलाकों में बारिश हुई. झालावाड़ में कलेक्टर ने स्कूली की छुट्टियां 6 अगस्त तक बढ़ा दी.

No comments