तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे की मेंटेनेंस टीम को मारी टक्कर
जयपुर में बगरू के पास जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर अठमोरिया के पास अचानक अनियंत्रित हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क मेंटेनेंस कंपनी की टीम को जोरदार टक्टर मार दी, दुर्घटना में मेंटीनेंस टीम के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक ट्रक सड़क की पहली लाइन में तेज रफ्तार से चलते हुए अचानक अनियंत्रित होकर एक फॉर्चूनर कार को टक्कर मारते हुए सड़क पर मरम्मत का काम कर रही टीम के ट्रैक्टर ओर कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार देता है.

No comments