स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे छात्रों को वाहन ने कुचला
जोधपुर शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल के छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरकतुल्लाह खान स्टेडियम की ओर जा रहे थे. वीसी हाउस के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क को साफ करवाया गया.
हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से सड़क को साफ करवाया गया.

No comments