ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को मिला सम्मान, डोटासरा ने उठाए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और तीखा संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने शेखावाटी के वीर सपूत, झुंझुनूं जिले के मेहरादासी गांव निवासी शहीद सुरेन्द्र मोगा को मरणोपरांत वायु सेना मेडल से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया.
इस सम्मान के साथ डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर नाराजगी भी जताई. उन्होंने कहा कि यह सम्मान भले ही गर्व और सम्मान की अनुभूति कराता है, लेकिन यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने उनकी शहादत के बाद तीन माह तक इस बलिदान को उचित मान्यता नहीं दी.

No comments