Breaking News

सीकर में अगस्त में हैरान कर देने वाला नजारा, अलसुबह छाया कोहरा

वैसे तो जब ठंड का मौसम आता है, तो राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छा जाता है. घने कोहरे की वजह से लोगों को न केवल अपने वाहनों की लाइट जला कर सफर करना पड़ता है बल्कि कई बार तो लोगों को तमाम परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं.
 श्रीमाधोपुर शहर सहित आसपास के आंचल में आज अलसुबह मौसम का अनोखा नजारा देखने को मिला. अगस्त के महीने में पहली बार कोहरा छा गया. आमतौर पर सर्दियों में दिखने वाला कोहरा इस बार गर्मी के मौसम में नजर आया, जिससे लोग हैरान रह गए.
अलसुबह बाईपास रोड सहित कई इलाकों में वाहनों की गति धीमी हो गई और चालक लाइट जलाकर सफर करते नजर आए. कल दिन में हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई थी. रात के समय तापमान में गिरावट और नमी के कारण सुबह कोहरा छा गया. 

No comments