राजस्थान में बीजेपी विधायक का एक्सीडेंट
सड़क हादसे में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। विधायक की कार का शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। हादसा उदयपुर के अंबेरी के पास हुआ। विधायक, उनके क्क्र और ड्राइवर को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की तरफ जाने वाले रोड पर कट के पास हादसा हुआ।
उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की तरफ जाने वाले रोड पर कट के पास हादसा हुआ।

No comments