Breaking News

विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सीएम भजनलाल ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कल रविवार को कैबिनेट की बैठक होगी। सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बैठक में विधानसभा से जुड़े विधायी कार्यों पर चर्चा होगी।
कैबिनेट की बैठक में कुछ विधेयक भी रखे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने इस साल फरवरी में विधानसभा सत्र में धर्म परिवर्तन प्रतिषेध विधेयक पेश किया था। सरकार इस विधेयक को वापस लेकर धर्म परिवर्तन से जुड़ा नया विधेयक इसी सत्र में ला सकती है।

No comments