Breaking News

प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही स्लीपर बस पलटी

गुड़ा एन्दला थाना क्षेत्र के टेवाली गांव के पास आज शनिवार तड़के एक बड़ी प्राइवेट बस मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गई। सड़क पर अचानक मवेशी आ गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस के अनुसार, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे और यह प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही थी।

No comments