Breaking News

दिल्ली हाईवे पर लेन सिस्टम लागू, नियम तोड़े तो होगा 2000 रुपए का चालान

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली रोड पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लेन सिस्टम में चलने के लिए जागरूकता अभियान 5 सितंबर को समाप्त होगा। इसके बाद पुलिस हाईवे पर बेतरतीब वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करेगी। लेन सिस्टम में नहीं चलने पर 2000 रुपए का चालान होगा।
जयपुर रेंज आइजी राहुल प्रकाश ने बताया कि लेन सिस्टम तोडऩे पर 2000 रुपए का चालान है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जो कमियां मिलेंगी उनका चालान अलग से होगा। 

No comments