बीजेपी के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा
जयपुर नगर निगम हेरिटेज में बीजेपी पार्टी के ही पार्षदों ने अपनी ही मेयर कुसुम यादव और कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भ्रष्टाचार और विकास कार्य ठप होने के आरोप लगाते हुए 20 से ज्यादा बीजेपी पार्षद निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. पार्षदों ने यहां तक चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल भी करेंगे.

No comments