Breaking News

50 साल का इंतजार खत्म, डूंगरपुर में 6 कच्ची बस्तियों को मिली पहचान

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है. शहर की 6 कच्ची बस्तियों को 50 साल बाद डी-नोटिफाई किया गया है. शहर की पातेला अंबामाता, बांसद्वारा कॉलोनी, कालिका माता घाटी, रामपुर, नवाडेरा और विजयगंज कॉलोनी के लिए डी-नोटिफाई आदेश जारी किए गए हैं. इन आदेशों के तहत, अब इन कॉलोनी और मोहल्ले में रहने वाले सभी लोग नगर परिषद और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.

No comments