Breaking News

फरीदकोट के अंतिम राजा हरिंदर सिंह बराड़ की संपत्ति का बंटवारा, होंगे 3 हिस्से

पंजाब के फरीदकोट रियासत के आखिरी राजा हरिंदर सिंह बराड़ की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की शाही संपत्ति का चंडीगढ़ जिला अदालत ने बराबर बंटवारा कर दिया है। राजा की संपत्ति तीन हिस्सों में बराबर बंटेगी। तीनों के हिस्से 33.33 प्रतिशत आएगा।
इनमें दो हिस्से तो राजा की दो बेटियों राजकुमारी अमृत कौर और दीपिंदर कौर के हैं जबकि तीसरा हिस्सा राजा के भाई कंवर मंजीत इंदर सिंह के परिवार को मिलेगा। कंवर मंजीत इंदर सिंह के निधन के बाद उनके पोते कंवर अमरिंदर सिंह बराड़ ने यह केस लड़ा।

No comments