Breaking News

शिक्षकों की कमी से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

जैसलमेर के फलसूंड-मानासर गांव में आज गुरुवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मिलकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में दर्जनों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। 

No comments