पाली में बैंक में लगी आग:फर्नीचर, एसी, कम्प्यूटर जले, सुबह बैंक खोला तो हादसे की हुई जानकारी
पाली में एक निजी बैंक में आग लगने से बैंक का फर्नीचर, कम्प्यूटर, एसी आदि सामान जल गया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह बैंक खोलने पहुंचे कर्मचारियों को उस समय हुई जब शटर के नीचे से उन्होंने धुआं उठता देखा। तुरंत फायर बिग्रेड को कॉल किया गया। जिसने मौके पर पहुंच आग को बुझाया। घटना को लेकर बैंक मैनेजर ने कहा कि संभवत शॉर्ट सर्किल से आग लगी होगी। नुकसान कितना हुआ इसका आकलन अभी करना है।
सुबह साढ़े आठ बजे बैंक कैशियर रंजन कंवर और ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अंबालाल सुथार बैंक खोलने पहुंचे तो उन्हें शटर के नीचे से धुआं उठता दिखा।
सुबह साढ़े आठ बजे बैंक कैशियर रंजन कंवर और ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अंबालाल सुथार बैंक खोलने पहुंचे तो उन्हें शटर के नीचे से धुआं उठता दिखा।

No comments