राजस्थान के 7 लाख किसानों के खाते में 1,100 करोड़ रुपये का होगा भुगतान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे, जहां वे फसल बीमा योजना के तहत दावा भुगतान राशि का वितरण करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के किसानों को 1,156 करोड़, राजस्थान के किसानों को 1,121 करोड़ और छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये मिलेंगे.

No comments