राजस्थान में अब 1 भी सेकेंडरी स्कूल नहीं - 31 अपर प्राइमरी स्कूल सीधे सीनियर सेकेंडरी बने
शिक्षा विभाग ने तय कर लिया है कि राजस्थान में अब एक भी सेकेंडरी स्कूल नहीं होगा, बल्कि अपर प्राइमरी स्कूल के बाद सीधे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ही स्थापित होगा। राजस्थान के 31 अपर प्राइमरी स्कूल को सेकेंडरी के बजाय अब सीधे सीनियर सेकेंडरी में क्रमोन्नत कर दिया है।
इससे स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को 8वीं कक्षा के बाद स्कूल नहीं बदलना पड़ेगा। एक बार प्रवेश लेने के बाद स्टूडेंट्स एक ही स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर सकेंगे। जिससे अभिभावकों और बच्चों को 8वीं कक्षा, 10 वीं कक्षा के बाद स्कूल बदलने के झंझट से छुटकारा मिल सकेगा।

No comments