Breaking News

रुक-रुककर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश, नमी से फसलों को मिली नई ऊर्जा


श्रीगंगानगर में कुछ भागों को छोड़कर जिलेभर में सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। कहीं कम तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। 
बारिश से  जहां पानी की कमी से झुलस रही फसलों को जीवनदान मिला है वहीं, मौसम सुहावना होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। किसानों के अनुसार यह बारिश नरमा-कपास, मंूग, ग्वार, हरा चारा व सब्ज्यिों के लिए  फायदेमंद है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बीकानेर संभाग में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। 
इसका अर्थ यह भी है कि किसानों के लिए खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों को नई ऊर्जा मिलेगी। कपास ग्वार, मंूग, मूंगफली और बाजरे जैसी फसलें इस बरसात की बूंदों से खिल उठेंगी। किसान के माथे की लकीरें थोड़ी कम होंगी और उसका मन भी बादलों के साथ गुनगुनाने लगेगा।  

No comments