वैरायटी स्टोर से 70 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी
हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नेठराना में स्थित एक वैरायटी स्टोर से अज्ञात चोर नगदी व अन्य सामान चोरी करके ले गया। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी अनिल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि मेरी गांव में गौशाला के निकट आपनो वैरायटी स्टोर के नाम से दुकान है। अज्ञात चोर मेरी दुकान का ताला तोड़ कर 70 हजार रुपए की नगदी, एक गैंस सिलेंडर, एक हुक्का, दो मोबाइल फोन चोरी करके ले गये। मुकदमे की जांच हवलदार रतिराम को सौंपी गई है।

No comments