Breaking News

मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ


श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्धि गणेश मंदिर में रविवार को चार दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
पहले दिन नवस्थापित धर्मशाला भवन में लिफ्ट का शुभारंभ टांटिया ग्रुप के पदाधिकारियों ने किया। 
इसके बाद ध्वजा पूजन और श्रीगणेश मंत्र अखंड कीर्तन का आगाज हुआ। संध्या में 125 ध्वजा पैदल यात्रा निकाली गई, जो अग्रसेन चौक से होकर मंदिर परिसर पहुंची।
आज सोमवार को मंदिर समिति की महिला विंग की अध्यक्षता में चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई।

No comments