Breaking News

बैलगाड़ी पर खेत जा रही महिला के कानों से सोने की बालियां लूटी


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में बैलगाड़ी पर खेत जा रही महिला के कानों से सोने की बालियां लूट ली गई। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव दौलतांवाली निवासी लालचंद ओढ़ ने रिपोर्ट दी कि मेरी पत्नी 55 वर्षीय गीता देवी शाम के समय बैलगाड़ी लेकर खेत 10 एसटीबी में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। रास्ते में नहर की पटडी के पास बाइक पर दो युवक मुंह ढक कर बैठे थे। मेरी पत्नी वहां से गुजरी तो बाइक सवार युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। गीता देवी खेत पर पहुंच कर गेट खोल रही थी। 

No comments