Breaking News

शराब ठेकेदार हड़ताल पर!


श्रीगंगानगर में पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि आठ बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के बाद शराब ठेकेदारों ने आज शराब ठेके बंद रखे। ठेकेदारों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर हिसाब किताब के लिए समय बढ़ाए जाने की मांग की है। शहर के ठेकेदारों ने ठेकों की चाबियां भी एडीएम को सौंपी है। सोमवार को शराब ठेके बंद होने पर आज आबकारी विभाग की बिलिंग भी नहीं हो सकी।  
पुलिस कप्तान डा. अमृता दुहन द्वारा जिले भर में शराब ठेकों पर रात्रि आठ बजे के बाद शराब की बिक्री पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। 

No comments