रामदेवरा के लिए स्पेशल मेला टे्रन रवाना
रामदेवरा मेले में जाने वाले यात्रियों को लेकर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से आज सुबह 10.15 बजे रामदेवरा के लिए रामदेवरा स्पेशल गाड़ी रवाना हुई।
इस दौरान बाबा रामदेवरा सेवा समिति के सेवादारों सहित रामदेवरा जाने वाले अन्य श्रद्धालु लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के जयघोष के साथ यहां से रवाना हुए।
यह गाड़ी श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर सूरतगढ़, लालगढ़, बीकानेर, कोलायत व फलोदी होते हुए रामदेवरा व पोकरण तक जाएगी।

No comments