राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग में बड़ा फेरबदल, हरसहाय यादव ने पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, अब प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रक्रिया की अगुवाई ओबीसी विभाग के प्रदेश चेयरमैन हरसहाय यादव कर रहे हैं।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है कि अब संगठन में केवल उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिन्होंने कार्य के स्तर पर कुछ किया है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है कि अब संगठन में केवल उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिन्होंने कार्य के स्तर पर कुछ किया है।

No comments