Breaking News

जयपुर में जल्द शुरू होगा ऑर्गेनिक बाजार, किसान खुद बेचेंगे अपनी फसल

राजस्थान में उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. सरकार अब आमजन को शुद्ध और प्रमाणित ऑर्गेनिक वस्तुएं उपलब्ध कराने जा रही है. इसके लिए जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहला ऑर्गेनिक बाजार खोला जाएगा. यह बाजार दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान परिसर में स्थापित होगा. यहां एक ही छत के नीचे ऑर्गेनिक गेहूं, दालें, मोटे अनाज, मसाले, तेल, सब्जियां, दूध-दही और अन्य खाद्य उत्पाद उपलब्ध होंगे. यहां 10 दुकानें खोली जाएंगी, जिन्हें किसानों और उत्पादकों को बिना किराए के उपलब्ध कराया जाएगा.

No comments