Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव

बिहार चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों ने एसआईआर और 'वोट चोरीÓ के आरोपों पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीते दिन चुनाव आयोग ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 7 दिन के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था। वहीं, अब विपक्ष नया दांव चलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद नासीर हुसैन ने कहा- अगर जरूरत पड़ी तो हम संविधानिक नियमों के तहत सभी तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। अभी तक हमने महाभियोग पर बात नहीं की है, लेकिन आवश्यकता पडऩे पर हम कुछ भी कर सकते हैं।

No comments