सांसद हनुमान बोले- भजनलाल थोड़े दिनों के मेहमान
सांसद हनुमान बेनीवाल जोजरी बचाओ रैली में पहुंचे। आधी रात बाद धरना स्थल से बालोतरा कलेक्ट्रेट कूच किया। सांसद बेनीवाल ने मीडिया बातचीत में कहा- भजनलाल शर्मा का रिमोट कंट्रोल दिल्ली में है। कभी संघ कार्यालय कभी अलग-अलग जगह जा रहे है। ब्यूरोक्रेट्स सरकार चला रहे है। उनको खुद को पता नहीं है मुख्यमंत्री शिप कैसे चल रही है। भजनलाल के बारे में जितना कम कहे उतना ही कम है। पूरा राजस्थान जान चूका है। भजनलाल जी थोड़े दिनों के मेहमान है।

No comments