राजस्थान में बांसवाड़ा की धरती उगलेगी 'सोनाÓ, घाटोल में तीसरे ब्लॉक की पुष्टि
राजस्थान का दक्षिणांचल बांसवाड़ा जिला अब सोने का गढ़ बनेगा। जिले के घाटोल में जगपुरा और भूकिया के साथ ही अब कांकरिया में भी स्वर्ण खनन की तैयारी है। यहां करीब 3 वर्ग किमी क्षेत्र में स्वर्ण अयस्क के संकेत मिले हैं। खनिज विभाग ने इस क्षेत्र के एक्सप्लोरेशन के लिए टेंडर भी निकाले थे, हालांकि तकनीकी कारणों से फिलहाल उन्हें निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही नए सिरे से टेंडर जारी होंगे और यहां भी खनन की राह खुलेगी। इधर, खनिज अभियंता गौरव मीणा ने बताया कि खनन संबंधित निर्णय मुख्यालय के अधीन है।

No comments