Breaking News

राजस्थान में 7.60 लाख रुपए में घर देगा हाउसिंग बोडर्:467 आवासों के लिए मांगे जाएंगे आवेदन

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड राज्य के चार शहरों में आवासीय योजना लॉन्च करेगा। योजना इसी महीने लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें बनने वाले मकानों की कीमत करीब 7.60 लाख रुपए से शुरू होगी। कुल 467 आवासों के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया- उदयपुर में पनेरियों की मादड़ी, बारां में अटरू, बूंदी में नैनवा और धौलपुर के बाड़ी रोड पर ये योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। सितंबर या दीपावली से पहले बाड़मेर में भी एक नई आवासीय योजना लॉन्च की जा सकती है। 

No comments