Breaking News

रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के प्लैटिनम पार्क में होगी हाईटेक रामलीला


श्रीगंगानगर में श्री रामलीला सेवा समिति इस वर्ष भी हाईटेक रामलीला का मंचन रिद्धि सिद्धि कॉलोनी प्रथम स्थित प्लैटिनम पार्क में करेगी। समिति अध्यक्ष कृष्ण गुनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने इसे और अधिक आकर्षक व भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए।  इस बार लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स, साइड इफेक्ट्स और एलईडी टीवी स्क्रीन का विशेष संयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि महिला पात्रों की भूमिकाएं केवल महिलाएं ही निभाएंगी और कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी होगा। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है और कलाकार जल्द ही रिहर्सल शुरू करेंगे।

No comments