बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचा ली
हनुमानगढ़ में हरियाणा में रहने वाली एक युवती ने पूर्व में शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोल कर पीलीबंगा के एक युवक से शादी रचा ली। पीडि़त ने इस युवती व उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जरिए इस्तगासा दर्ज मुकदमे में 33 वर्षीय सुनील कुमार निवासी वार्ड नम्बर 11 पीलीबंगा ने फर्जी शादी करने वाली चंचल जांगड़ा, इसके पिता रविन्द्र जांगड़ा निवासी भिवानी हरियाणा, चंचल के भाई राहुल, चंचल की मां मीनाक्षी, महेन्द्र जांगड़ा, महेन्द्र की पत्नी सीमा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शादी महेन्द्र जांगड़ा ने करवाई थी। महेन्द्र ने बताया था कि चंचल तलाकशुदा है, लेकिन चंचल का पहले पति अनुज कुमार से तलाक नहीं हुआ।

No comments