Breaking News

एक करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपियों को रिमांड पर लेगी साइबर पुलिस


श्रीगंगानगर में सैन्य अधिकारी से एक करोड़ 11 लाख 82 हजार की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा। साइबर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी।
साइबर पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में संजू शाह मूल निवासी नेपाल व हाल दिल्ली निवासी व नेपाल मूल के ही बिपिन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया था। बिपिन मंडल वर्तमान में अम्बाला हरियाणा के एक हॉस्टल में रहता था। संजू शाह के खाते में 45 दिन के भीतर चार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था। 
    

No comments