Breaking News

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन


श्रीगंगानगर में प्रदेश में पुन: छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से राजस्थान के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तिथि की घोषणा करने, छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव बाधा को दूर करने एवं विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन को छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments