इस हादसे का जिम्मेदार कौन!
श्रीगंगानगर शहर के जवाहर नगर में अग्रसेन चौक मार्ग पर आंचल होस्पीटल के सामने एक बड़ा चैम्बर खुला है। यह चैम्बर बड़े हादसे कारण बनने को आतुर है। मुख्य मार्ग पर खुला यह चैम्बर इतना खतरनाक प्रतीत होता है कि कोई भी दुपहिया चालक उसमें समा सकता है। जान से हाथ धोने या गम्भीर घायल होने की आशंका बराबर बनी हुई है।
अनेक लोग बचते-बचाते निकलते है, लेकिन अनजाने में हादसा होना बड़ी बात नहीं है। इस और शीघ्र ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

No comments