Breaking News

बावरी समाज विकास संस्था ने 400 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया


श्रीगंगानगर में राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था ने नागपाल धर्मशाला में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें रावला, घड़साना, अनूपगढ़, श्रीविजयनगर और रायसिंहनगर की 400 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 
कक्षा 10वीं और 12वीं की टॉपर बेटियों को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर मंच पर बैठाया गया। 
मुख्य वक्ता एसीइओ हरिराम चौहान ने युवाओं को कठिन मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढऩे की प्रेरणा दी। 
 

No comments