कार सवार दो युवक दो किलो अफीम सहित गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों को दो किलो अधिक अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि ब्रेजा कार में सवार श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी वार्ड नम्बर 19 बालाजी चौक के निकट रहने वाले सिद्धार्थ डूडी पुत्र ऋषिराज डूडी व फलौदी जिले के गांव जेसला दीपाणियों की ढाणी निवासी धर्मेन्द्र पुत्र लिखमाराम बिश्रोई को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से दो किलो 37 ग्राम अफीम बरामद की।

No comments