झुंझुनू के जिला अस्पताल में मरीज और डॉक्टरों से की मारपीट
झुंझुनू के खेतड़ी स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल में 20 से 30 युवकों का समूह लाठी-सरियों से लैस होकर अस्पताल पहुंचा और इमरजेंसी कक्ष में घायल मरीज के साथ मारपीट करने लगे. जब डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी बीच-बचाव करने आए, तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस दौरान बदमाशों ने इमरजेंसी कक्ष में तोडफ़ोड़ भी की और डॉक्टरों व अस्पतालकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी. मारपीट के बाद आरोपी युवकों की गैंग अस्पताल से फरार हो गई. अस्पताल के कर्मचारियों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है.

No comments