जोधपुर में अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय
जोधपुर जिले के उप पंजीयक कार्यालय अब आमजन की सुविधा और राजस्व प्राप्ति को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेशों तक निर्धारित शनिवार और रविवार को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह कार्य करेंगे. इस दौरान पंजीयन से जुड़े सभी कार्य, जैसे दस्तावेजों का पंजीयन, विक्रय-पत्र, ऋण अनुबंध आदि, यथावत संपादित किए जाएंगे. महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, राजस्थान, अजमेर ने इस संबंध में आदेश जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं.

No comments