गजेंद्र सिंह शेखावत का राहुल गांधी पर हमला: कहा- संविधान की जानकारी नहीं
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें भारत की चुनाव प्रक्रिया और संविधान की व्यवस्थाओं की सामान्य जानकारी होती तो वे ऐसे बयान नहीं देते. शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की पुस्तक जेब में रखते तो हैं, लेकिन उसे पढ़ते नहीं हैं. उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे संविधान की पुस्तक पढ़ें और इसकी जानकारी प्राप्त करें.

No comments