रक्षाबंधन पर पुलिस अधीक्षक का अनोखा संदेश : राखी के साथ सड़क सुरक्षा का वचन भी जरूरी
राजस्थान के कोटपूतली जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक अनोखा सामाजिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राखी सिर्फ कलाई पर बांधी जाने वाली डोर नहीं, बल्कि बहन की सुरक्षा का प्रतीक है। ऐसे में भाइयों को यह वचन लेना चाहिए कि वे सड़क पर भी अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।
विश्नोई ने कहा, यदि हर भाई यह संकल्प ले कि वह हेलमेट लगाएगा, ट्रैफिक नियमों का पालन करेगा, मोबाइल का इस्तेमाल वाहन चलाते समय नहीं करेगा और दूसरों की जान की कीमत समझेगा, तो यही बहन की सच्ची रक्षा होगी।

No comments