Breaking News

जयपुर से गुजर रही थी एमपी नंबर की बस, सवारियां गिनते-गिनते थक गए पुलिसवाले

राजधानी के जालूपुरा थाना क्षेत्र में लापरवाही की हद पार करते हुए एक बस चालक ने सड़क पर लोगों की जान खतरे में डाल दी। मामला इतना गंभीर था कि पुलिस ने मौके पर ही बस को रोककर चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना 14 अगस्त 2025 की शाम की है। पुलिस के अनुसार, एमपी नंबर की बस का चालक एमआई रोड से वनस्थली मार्ग की ओर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। बस की छत पर लगभग 50 से 55 सवारियां बैठी हुई थीं, जबकि अंदर की सीटों के ऊपर की गैलरी और बर्थ पर करीब 100 से 110 यात्री ठूंसे हुए थे।

No comments