Breaking News

अलवर में वन मंत्री के सामने रो पड़ीं वीरांगना:बोलीं-घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल तब आया जब मालवीय नगर की रहने वाली शहीद की वीरांगना गीता देवी वन मंत्री के सामने फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उनके घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से परिवार की जान को खतरा है। बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

No comments