स्कूलों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन, पुन: नामांकन और ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय से जोडऩे के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक प्रवेश 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के अनुसार पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय थी।

No comments