Breaking News

आरएसएस संघ संचालक मोहन भागवत कल आएंगे सीकर

रैवासा धाम में पूर्व अग्रपीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य की स्मृति में आयोजित होने वाले 'श्री सियपिय मिलन समारोहÓ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर, रैवासा में 7 दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा जो 12 से 18 अगस्त तक चलेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत रैवासा धाम पधारेंगे। वे स्वामी राघवाचार्य की मूर्ति का अनावरण, गुरुकुल का लोकार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 

No comments