राष्ट्रपति को जहां आना है, वहां वॉटर कफ्र्यू! बाढ़ के कारण तय नहीं हो पा रहा कार्यक्रम
नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश से बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर हैं. गंगा, गंडक, कोसी और नारायणी सहित तमाम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
बिहार में आई बाढ़ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भागलपुर दौरा प्रभावित हो रहा है. दरअसल, भागलपुर में आई बाढ़ से तिलकामांझी विश्विद्यालय पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. परिसर में कमर से ऊपर तक पानी है. विश्विद्यालय परिसर में नाव चल रहा है. यहां राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम संभावित था, लेकिन पूरे परिसर जलमग्न होने के कारण कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हो सकी है.

No comments