राजस्थान हाईकोर्ट आसाराम को अंतरिम-जमानत मिली
गुजरात और राजस्थान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 86 साल के आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की ओर से 8 अगस्त को दायर अपील पर आज सुनवाई की। कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ा दी है।
आसाराम की ओर से वकील निशांत बोड़ा ने हाल की मेडिकल रिपोट्र्स कोर्ट में पेश की थी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने भी पिछले दिनों इसी ग्राउंड पर आसाराम की अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाई थी।
आसाराम की ओर से वकील निशांत बोड़ा ने हाल की मेडिकल रिपोट्र्स कोर्ट में पेश की थी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने भी पिछले दिनों इसी ग्राउंड पर आसाराम की अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाई थी।

No comments